TIRANDAJ.COM . यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, और आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं? तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लाए हैं जिसकी मदद से आप अपना शुगर कंट्रोल कर पाएंगे। बहुत से डायबिटीज मरीज जानकारी के अभाव में ऐसे हेल्दी फूड का सेवन कर लेते हैं, जो वास्तव में उनके ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देता है।

नार्मल शुगर लेवल
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का फास्टिंग शुगर लेवल 100 mg/dl से कम, और खाने से पहले 70-130 mg/dl होना चाहिए, खाने के 1-2 घंटे बाद- 180 mg/dl होना चाहिए, वहीं एक्सरसाइज से पहले 100 mg/dl होना चाहिए, और सोने से पहले 100-140 mg/dl होना चाहिए। वहीं बीते तीन महीने में ब्लड शुगर लेवल का A1C लेवल 7.0% से कम होना चाहिए। अगर डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर इससे ज्यादा होता है तो या गंभीर समस्या बन सकता है।
केला से बढ़ता है शुगर लेवल
केला पोषक तत्वों से भरपूर जरुर है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए यह जहर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, एक मीडियम साइज के पके हुए केले में 14 ग्राम शुगर होता है, जो एक डायबिटीज मरीज के लिए खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो डायबिटीज मरीज कच्चे केले का सेवन कर सकते हैं।

ब्राउन राइस का सेवन न करें
ब्राउन राइस में उच्च फाइबर होता है, जिसके कारण इसे हेल्दी चावलों में से एक माना जाता है। लेकिन फिर भी इसे डायबिटीज मरीजों को खाने से बचना चाहिए। ब्राउन राइस में बड़ी मात्रा में carbs होती है, जो पचने के बाद आसानी से ग्लूकोज में बदल जाता है। ऐसे में आप चावल खाने से पहले डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर लें।

शकरकंद न खाएं
शकरकंद में स्टार्च कार्ब अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि शकरकंद में स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जैसे फाइबर और विटामिन।
आर्टिफिशियल स्वीटनर
आर्टिफिशियल स्वीटनर, सफेद चीनी टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आर्टिफिशियल स्वीटनर के एक या दो कप से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा फलो के जूस, शेक जैसे मीठे ड्रिंक पीने से भी शुगर लेवल बढ़ जाता है।


































