GUWAHATI. असम के गुवाहाटी की एक प्रेम कहानी की चर्चा पूरे देश में रही है। जहां एक तरफ आफताब-श्रद्धा की प्रेम कहानी है, जिसका अंत ऐसा होगा खुद आफताब ने भी नहीं सोचा होगा। तो वहीं दूसरी तरफ गुवाहाटी की एक युवती और उसके प्रेमी की प्रेम कहानी है। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। बता दें कि लाइलाज बिमारी की वजह से गांव राहा की युवती प्रार्थना की पिछले दिनों मौत हो गई थी। लेकिन उसकी मौत के बाद उसके प्रेमी बिटुपन ने जो किया उसे जानकार कर सभी दंग रह गए।
जानकारी के अनुसार प्रार्थना की मौत की खबर जब उसके प्रेमी बिटुपन को हुई तो वो रोता हुआ उसके घर पंहुचा। जहां बिस्तर पर उसकी प्रेमिका की लाश पड़ी थी। इसके बाद उसने प्रार्थना के मृत शरीर को फूलों की माला पहनाई और उसकी मांग सिन्दूर से भर दी। इसके बाद उसने भी माला पहनी और प्रार्थना को गले लगाकर रोने लगा। उसकी प्रेम कहानी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
मरने के बाद युवक ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर …#Assam #assamnews pic.twitter.com/N93bAxkQiY
— Trisha Agrawal (@trishaagra82) November 21, 2022