TIRANDAJ.COM. आज नेट बैंकिंग का इस्तेमाल हर कोई करता हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास ATM या फिर डेबिट कार्ड का होना जरूरी होता हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। पॉपुलर इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने हाल ही में एक नया फीचर जोड़ा है। जिसमें आप बिना ATM या डेबिट कार्ड के भी PhonePe का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी।

इसके फीचर के आने के बाद अब वो यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है। फिलहाल UPI ऐप्स जैसे Google Pay, Paytm पर ऑथेंटिकेशन के लिए डेबिट कार्ड की डिटेल्स जरूरत होती है। इसके बाद ही इन ऐप्स में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो पाता हैं। लेकिन, नए फीचर के बाद फोन-पे यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के भी रजिस्ट्रेशन तक सकते हैं।

ऐसे होगा सेटअप
अगर आप नए यूजर हैं और PhonePe पर UPI का सेटअप आधार कार्ड के जरिए करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले ऐपल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से PhonePe ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर ऐड करना होगा। मोबाइल नंबर ऐड करने पर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। फिर ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको My Money पर जना हैं। इसके बाद आप पेमेंट मैथड पर क्लिक करें। फिर अपने बैंक को सेलेक्ट करके Add New Bank Account पर क्लिक करें।

इसके बाद आप UPI का सेटअप कर लें और फोन नंबर को वैलिडेट कर लें। इसके बाद PhonePe आपके अकाउंट को फेच करेगा। फिर ये आपके बैंक अकाउंट को UPI से लिंक कर देगा। अब आपको UPI पिन सेटअप करने के लिए आप डेबिट कार्ड या आधार कार्ड का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको आधार के लास्ट 6 अंक को डालना होगा। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आप UPI पिन सेटअप कर सकते हैं। इसके बाद आप PhonePe का इस्तेमाल payment के लिए कर पाएंगे।








































