RAIPUR. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि उनके कुर्ते की जेब पर एक टैग लगा है, जिस पर लिखा है – DADA To Be। साथ ही सीएम ने लिखा, उन्हें दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बौछार शुरू हो गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेशवासी ‘कका’ (छत्तीसगढ़ में चाचा को ‘कका’ भी कहते है) कहकर भी बुलाते है। लेकिन अब वो ‘दादा’ बनने जा रहे हैं। यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से मुख्यमंत्री ने खुद शेयर की है। बता दे इसी साल फरवरी में सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की शादी हुई थी। चैतन्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इकलौते बेटे है। सीएम हाउस में अब जल्द नया मेहमान आने वाला है।
इसी साल 6 फरवरी को नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी हुई थी। चैतन्य की शादी बैंकर ख्याति वर्मा से हुई है। उनकी शादी में देश भर से राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी कि रस्मों में सीएम भूपेश भी कई गानों में डांस करते नजर आए थे। इसके साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी जमकर थिरके थे। राज्यपाल अनुसूईया उइके भी वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।
मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल की पत्नी ख्याती वर्मा मूलरूप से भाटापारा की रहने वाली है। सीएम बघेल के बेटे चैतन्य पेशे से कृषि से जुड़े हैं। ख्याति भी कृषक परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। लेकिन उनके परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है।










































