tirandaj.com दुनिया भर में मछलियों की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं। इन सभी में अपनी अलग-अलग खूबियां होती हैं। कइयों के बारे में आप जानते होंगे और कई के बारे में आप को पता भी नहीं होगा। आज हम आपको ऐसी एक मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी महंगी होती है।
खास बात यह है कि यह मछली एक बार सांस लेने के बाद अगली सांस काफी देर बाद लेती है। और इसे सांस लेने के लिए पानी से बाहर आना पड़ता हैं। इसकी खाल इतनी बजबूत होती है कि इससे बनने वाले बैगों की कीमत बाजार में डेढ़ लाख रुपए तक है।
सांस लेने के लिए आना पड़ता है सतह पर
मुख्यतः ब्राजील में पाई जाने वाली इस मछली का नाम पिरारुकू (Pirarucu Fish) मछली है। यह मछली पानी के अंदर नहीं बल्की बाहर सांस लेती है। हर पांच से 15 मिनट में इसे सांस लेने के लिए सतह पर आना पड़ता है। इन मछलियों की चमड़ी (skin) काफी ज्यादा मजबूत होती है। इससे लेडीज बैग, बेल्ट, और पर्स जैसी और भी कई चीजें बनाई जाती हैं। और इन सामानों की कीमत भी लाखों में होती हैं। वैसे इस मछली का दाम भी 200 डॉलर के आसपास (करीब 17 हजार रुपए) होता है। ब्राजील में अमेजन के जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों की आय का यह प्रमुख जरिया है।
खाल से बनते हैं कीमती बैग
इन मछलियों को पकड़कर तराई क्षेत्र में लगी फैक्ट्रियां में ले जाया जाता है। अमेजन के लोग इस मछली को काफी पदंड करते हैं। और इसे बड़े चाव से खाते हैं। इन मछलियों की लम्बाई सात फुट से ज्यादा होती है। और वजन 220 किलो से भी ज्यादा होता है। इन मछलियों की खाल से बैग बनाने के लिए पहले खाल को निकालकर उसे साफकर पेंट किया जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी की इस मछली की खाल से बने एक बैग की कीमत डेढ़ लाख रुपए तक होती है।








































