tirandaj.com अभी तक आप ने मसाला, अदरक, नीबू से लेकर इलाइची वाली चाय पी होगी। लेकिन अब शराब वाली चाय भी धूम मचा रही है। इन दिनों गोवा के सिंक्वेरियम बीच के पास मिलने वाली ओल्ड मंक (Old Monk) चाय के दीवानों की कमी नहीं है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी इसका स्वाद लेते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शराब वाली इस चाय का नशा चढ़ा हुआ है। लोग इसे कमाल की खोज बता रहे हैं।
रम वाली चाय
चाय को लेकर अब तक कई तरह के एक्सपेरिमेंट किय गए लेकिन ऐसा आप ने पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा। गोवा के सिंक्वेरियम बीच के पास चाय का स्टाल लगाने वाले युवक ने चाय के साथ एक कमाल का प्रयोग किया है। ये जनाब ओल्ड मंक रम के साथ बनी चाय सर्व करते है। अभी तक आप ने सुना होगा कि चाय पीने का नशा होता है, लेकिन अब चाय पीने से भी नशा होगा। इस चाय को बनाने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘रम (ओल्ड मंक) वाली चाय, अब अंत बहुत करीब है’।

Old monk tea in Goa. The end is near!!! 🙉 pic.twitter.com/1AYI0ikR40
— Dr V 🦷💉 (@DrVW30) November 3, 2022
कैसे बनती है रम वाली चाय
वायरल वीडियो में आप चाय को बनते देख सकते है। चाय बनाने वाला सबसे पहले भट्टी से एक कुल्हड़ निकालता है और उसमें दो चम्मच लीक्वेड डालकर फिर उसे भट्टी में तपाने लगता है। उसके बाद कुल्हड़ में ओल्ड मंक रम डालते ही कुल्हड़ आग पकड़ लेता है। और फिर इसी कुल्हड़ में चाय डाल देता है। अंत में दूसरे कुल्हड़ में पहले वाले कुल्हड़ से चाय डालकर सर्व करता है। वायरल वीडियो को कुछ ही देर में 27 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए। यूजर वीडियो को देखकर मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं।







































