RAIPUR. सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही कुछ लोगों को त्वचा के सूखने की समस्या सामने आने लगी है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में हाइड्रेशन की कमी है। ड्राई स्किन पर ही मेकअप करने से ये परेशानी और ज्यादा बढ़ने लगती है।
ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप सबसे पहले त्वचा के सूखने का कारण जान लें। इससे आप त्वचा की न सिर्फ अच्छी तरह देखभाल कर सकते हैं, बल्कि इस परेशानी से भी जल्दी निजात पा सकते हैं।
पानी पीते रहें
अगर आपके शरीर में हाइड्रेशन की कमी है, तो आपकी त्वचा रूखी होगी। इसका सबसे अच्छा इलाज यह है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीना शुरू कर दें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। ठंड में ज्यादा पानी पीने की इच्छा नहीं होती है। लिहाजा, आप पानी को हल्का गर्म करके पीते रहें।
मॉइस्चराइजर लगाएं
सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। आप चाहें तो ग्लिसरीन में नींबू और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बहुत असरकारी होता है।
डेड स्किन की प्रॉबलम ऐसे करें दूर
हो सकता है सर्दियों के मौसम में आपको डेड स्किन की प्रॉबलम आ रही हो। ऐसे में त्वचा में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के साथ ही सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर क्रीम दोनों लगाएं। अगर आपने कई दिनों से अपने चेहरे को स्क्रब नहीं किया है, तो हो सकता है कि आपकी त्वचा पर डेड स्किन जमा हो गई हो। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रबिंग जरूर करें। इस मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।





































