TIRANDAJ DESK. नींबू के जैसी खुशबू वाले लेमनग्रास का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है और इसके औषधीय गुण शरीर को कई तरह से लाभ देते हैं। त्वचा और बालों को बेहतर बनाने के साथ ही वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
लेमनग्रास ऑयल बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यह एक तरह की घास है। इसकी महक नींबू जैसी होती है। सेहत के अलावा इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी किया जाता है। आज हम इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जानिए किस तरह की परेशानियों में कैसे करना है लेमनग्रास का इस्तेमाल।

वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में असरदार
अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो आपको अपनी डाइट में लेमनग्रास वॉटर शामिल करना चाहिए। लेमनग्रास में नींबू के समान गुण होते हैं। ऐसे में यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी काफी कारगर होता है। आप खाली पेट लेमनग्रास का पानी पी सकते हैं, यह शरीर के अंदर से जहरीले और बेकार के तत्वों को बाहर निकालता है। वजन घटाने के लिए लेमनग्रास की चाय भी पी जा सकती है।

ऐसे करें उपयोग
आप सूप बनाते समय उसमें लेमनग्रास भी मिला सकते हैं। यह सूप के पोषण को बढ़ाने के साथ ही उसका स्वाद भी बढ़ा देगी।
आप लेमनग्रास को चाय की तरह भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप चाय बनाते समय लेमनग्रास को काटकर उसमें डाल सकते हैं।
खाना पकाने में लेमन ग्रास के 7-8 पत्ते भी डाल सकते हैं। यह खाने का स्वाद भी बढ़ाएगी। मगर, इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करें।
अगर आपको आइस टी पसंद है, तो आप इसमें लेमनग्रास भी मिला सकते हैं।



































