DURG. दुर्ग के गंजपारा स्थित नगर निगम के कॉम्पलेक्स में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। तड़के सुबह होने के कारण उस वक्त लोगों की ज्यादा आवाजाही भी नहीं होने के कारण घटना करीब साढ़े पांच बजे पता चली। दमकल की पांच गाड़ियों ने आठ घंटे में आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार गंज पारा स्थित नगर निगम के कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचती तब तक आग चार दुकानों तक फैल गई। धमकल की चार गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी पहुंचे। दुर्ग कोतवाली के टीआई एसएन.सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह निगम के कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। यहां कृषि उपकरण की दुकानें थी।
दरअसल घटना अलसुबह हुई, जिसके कारण आसपास लोगों को और पुलिस को जानकारी देर से मिली। लेकिन कहा जा रहा है कि सुबह होने के कारण ही कोई हताहत नहीं हुआ। शाम या दोपहर के वक्त यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है ऐसे में बड़ी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि सुबह आगजनी होने के कारण भले ही इसे काबू करने में ज्यादा वक्त लगा लेकिन शाम होने से स्थिति और कुछ हो सकती थी।

वहीं पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्रीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड वाहनों से आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गई।



































