BILASPUR. जिले में सांड (Bull) ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह सारी घटना CCTV फुटेज में देखी जा सकती है। सांड ने बुजुर्ग आदमी को इतनी जोर से मारा की वो सीधे नाली में जा गिरा। घायल अवस्था में उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाय गया। लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आए दिन लावारिस घूम रहे पशुओं से लोगों की जान आफत में रहती है। प्रशासन आवारा गोवंश से शहर को मुक्त कराने के दावे तो करता है, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है।
घटना बिलासपुर के राज किशोर नगर बजरंग चौक में हुई। जहां सांड ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग पर अचानक किया हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग नाली में गिरा कर बेहोश हो गया। घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि घटना सुबह करीब 11.15 बजे हुई। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।


शहर मे ऐसा पहली बार नहीं है जब सांड की टक्कर से किसी की शहर में मौत हुई है। इससे पहले भी आवारा पशु कई लोगों पर हमला कर चुके है। जिसमे कई लोग गंभीर रूर से घायल है चुके है और कइयों को तो अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। लगातार हादसों के बाद भी प्रशासन की आँखें बंद है। प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.


































