BHILAI. भिलाई में शनिवार को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आपके लिए एक ही जगह पर संपूर्ण मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं। चाहे गाना-बजाना हो या मिटानी हो अपनी भूख, या फिर जी भरके शॉपिंग करनी हो। सब कुछ एक ही जगह पर यानी कनेक्ट कार्निवाल मिलेगा।

दरअसल हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर द बेसिल स्ट्रीट, झरोखा द वेडिंग पैलेस, पुष्पक नगर भिलाई में कनेक्ट कार्निवाल का आयोजन 8 से 9 अक्टूबर शाम 03:00 बजे से रात 11:00 बजे तक किया गया है। यहां आप लाइव म्यूजिक का लाभ उठा पाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के 7 बैंड आ रहे हैं। साथ ही खाने के लिए अलग-अलग तरह की 50 से ज्यादा स्टॉल हैं। आपकी शॉपिंग के लिए अलग-अलग तरह के सामानों के कलेक्शंस के स्टाल भी आपको देखने को यहां मिल जाएंगे।


बच्चों के लिए ख़ास इंतजाम
इस कार्निवाल में बच्चों के लिए ख़ास इंतजाम किया गया है। यहां उनके लिए मीनाबाजार जैसा कांसेप्ट भी रखा गया है। इसमें मिक्की माउस से लेकर उनके मनोरंजन के लिए मिनी ट्रेन भी उपलब्ध है।



































