RAJASTHAN. जोधपुर के माता का थान क्षेत्र के मंगरा पूंजला इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक रिहायशी कॉलोनी के एक घर में अचानक तीन-चार सिलेंडर में धमाका हो गया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए और 16 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

सिलेंडर फटने से चार लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में 16 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसमें ज्यादातर लोग 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर्स से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार जिस घर में विस्फोट हुआ है, वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। जिसे चेक करने के लिए वह मौजूद एक व्यक्ति ने गैस लीक चेक करने के लिए माचिस जला दी जिससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते वहां रखे 4 सिलेंडरों में भी आग लग गई और फिर सभी में विस्फोट हो गया। धमाका इतनी तेज था कि गली में खड़े कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार 16 लोग बुरी तरह आग से झुलस गए है। जिनको तुरंत नयापुरा अस्पताल ले जाय गया जहां से उनको एमजीएच ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय गैस एजेंसी की गाड़ी भी घर के बाहर एक खड़ी थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसलिए माना जा रहा है कि घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। उनमें ही किसी सिलेंडर में लीकेज हो रहा था। जिसे चेक करने के दौरान विस्फोट हुआ। आसपास के इलाके में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई थी। हादसे के दौरान वहां खड़ी गाड़ी और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घर में रखा पूरा समान आग की चपेट में आ कर राख हो गया।





































