TIRANDAJ DESK. यदि हम आज के ज़माने की लड़कियों की बात करें। तो इसमें कोई भी दो राय नहीं है कि वह अपनी सुंदरता के पीछे अपना अधिकतम समय आसानी से खर्च कर देती हैं। इनमें कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो अपने मनपसंद शख्स को अपने पास बुलाने के लिए खुद को ही बदलना चाहती हैं। आज हम आपको बताएंगे की कैसी पर्सनालिटी वाली लड़कियों को देख लड़के आकर्षित होते हैं। यदि वह गुण आपके अंदर हैं, तो कोई भी लड़का आपसे बात किए बिना नहीं रह पाएगा।
सुंदर बालों का है अहम रोल
जिन लड़कियों के लंबे बाल होते हैं ,जो दूर से ही शाइन करते हों उन्हें देखकर लड़के तो पहले से ही लड़की के प्रति अट्रैक्ट होने लगते हैं। अधिकांश लड़कों को अपनी पार्टनर के लंबे बाल पसंद होते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि लड़कियों के लंबे, घने और शाइन करने वाले बालों को देखकर लड़के उनकी ओर आकर्षित होते हैं।

दुनियादारी की समझ होना जरुरी
लड़के ज्यादातर उन लड़कियों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जो समझदार होती हैं, जिन्हें पता होता है कि कब क्या करना चाहिए। जैसे किसी लड़के ने कोई चुटकुला सुनाया उस वक़्त अगर लड़की उन चुटकुलों पर हंसती हैं, तो लड़के उन लड़कियों के प्रति क्लोज फील करने लगते हैं। मतलब अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर वाली लड़कियों को देख लड़के उनके पास आना चाहते हैं, और उनसे दोस्ती भी करना चाहते हैं।

प्यारी आँखें
जिन लड़कियों की सुन्दर आँखें होती हैं, लड़के उनकी ओर ज्यादा जल्दी आकर्षति हो जातें हैं। सबसे पहले किसी भी लड़के की नजर सामने वाली लड़की के आँखों पर ही जाती है। क्यूंकि इससे उस लड़की के व्यवहार का पता चलता है। लड़कों को आकेर्षित करने वाले मामलों में सुंदर आँखों वाली लड़कियां हमेशा बाजी मार ले जाती हैं।

हाइट से पड़ता है फर्क
ऐसे तो सामान्य तौर पर सफल और ताकतवर व्यक्ति की पहचान ऊँची हाइट वाले लोगों से होती है। लेकिन यदि लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करना है, तो लड़के अक्सर अपने से छोटी हाइट वाली लड़कियों की तरफ ज्यादा जल्दी आकर्षित होते हैं, और उनसे तुरंत ही दोस्ती करना चाहते हैं।

प्यारी मुस्कान सबसे जरुरी
आमतौर पर देखा जाए तो लड़कियों का मुस्कुराना ही लड़को को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी होता है। इसमें ज्यादा अहम रोल इस बात का होता है कि मुस्कुराने वाली लड़कियों को लेकर लड़कों की यह सोच होती है कि यह पॉजिटिव सोच वाली है, और जीवन में सफल बनने के लिए हर लड़का पॉजिटिव सोच रखने वाली लड़की के पास रहना चाहता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने में आपकी मुस्कान बहुत काम आएगी।



































