BHOPAL. मध्यप्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में बाघ घुस गया। बाघ संस्थान के परिसर में घुसकर गाय का शिकार भी कर दिया। लोगों में दहशद का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने स्टूडेंट्स की आगामी क्लासेस को स्थगित कर दिया है। स्टूडेंट्स, स्टाफ, प्राध्यापकों और प्रशासनिक अधिकारियों को हॉस्टल तथा आवासों से निकलने या परिसर में घूमने से मना कर दिया है। वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और बाघ को पकड़ने के लिए मुस्तैदी से वन कर्मी सर्चिंग कर रहे है।

MANIT भोपाल के परिसर में विचरण करते बाघ का वायरल वीडियो@ChouhanShivraj @MANITBHOPAL1 @CMMadhyaPradesh #mp #Bhopal pic.twitter.com/laKOAD2RM2
— Tirandaj (@Tirandajnews) October 4, 2022
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (मैनिट, भोपाल) में मंगलवार को तब हड़कंप मच गया जब यहां परिसर में बाघ का पगमार्क देखा गया। तत्काल सूचना संस्था के प्रबंधन और आला अफसरों को दी गई। प्रबंधन ने तुरंत वन अमले को घटना से अवगत कराया। परिसर में लोग तब और डर गए जब पता चला कि यहां बाघ ने गाय का शिकार भी कर दिया है। प्रबंधन ने तत्काल आगामी आदेश तक सभी क्लासेस को रद्द कर दिया है। कुछ विद्यार्थी अपने-अपने घर लौट गए। साथ ही स्टाफ और अधिकारियों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया।

बाघ को सबसे पहले हॉस्टल नंबर सात और आठ के पास कुछ स्टूडेंट्स ने देखा। बाघ को देखकर स्टूडेंट्स बाइक छोड़कर भाग गए और प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई थी। वहीं लगातार वन अमला परिसर में बाघ की सर्चिंग कर रहा है।

गौरतलब है कि यह बाघ कुछ दिनों से आसपास ही विचरण कर रहा है। एनआईटी से पहले इसे कलियासोत डैम के पास देखा गया था और अब यह मैनिट में घूस कर और मुसीबत बढ़ा दिया है।






































