TIRANDAJ DESK. मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इन फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप इनस्टॉल करके अकाउंट बनाना होता है। उसके लिए आपको जरूरत होती है मोबाइल नंबर की। लेकिन आज हम आपको वॉट्सऐप के कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक बताएंगे जिसे आप जान कर हैरान हो जाएगे।

क्या होता अगर आप बिना मोबाइल नंबर के ही वॉट्सऐप अकाउंट बना पाते? वॉट्सऐप का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं। भारत की बात करे तो यहां एक्टिव लोगों की संख्या लगभग 40 करोड़ के पार है। वॉट्सऐप अकाउंट के लिए आपको मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। अगर हम कहें कि आप मोबाइल नंबर के बिना भी वॉट्सऐप यूज कर सकते हैं तो?

हम सब को वॉट्ऐपस यूज करने के लिए एक एक्टिव नंबर की जरुरत होती है। और जरूरी नहीं है कि ये मोबाइल नंबर ही हो। आप लैंडलाइन नंबर का यूज करके भी वॉट्सऐप अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। इसका तरीका भी काफी आसान है। आइए जानते हैं ऐसा आप कैसे कर सकते हैं।
लैंडलाइन नंबर से ऐसे चलेगा वॉट्सऐप
आप उतने ही आसानी से लैंडलाइन नंबर से वॉट्सऐप अकाउंट बना सकते हैं, जितनी आसानी से आप अपने मोबाइल नंबर से बनाते है। इसके लिए आपको बस एक एक्टिव लैंडलाइन नंबर की जरुरत होगी और आपको वहीं प्रॉसेस फॉलो करना होगा, जो सामान्य नंबर से अकाउंट बनाने में करते है।

यहां बस आपको नंबर एंटर करना होता है। आपको अपना लैंडलाइन नंबर एंटर करना होगा और याद रखे आप अपना कंट्री कोड एंटर करना ना भूलें। इसके बाद आपके पास वेरिफिकेशन SMS आता है। फिर आपको यहां Call Me का बटन इनेबल होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही ये बटन एक्टिव होगा, इस पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके लैंडलाइन पर एक कॉल आएगी, जिस पर आपको वेरिफिकेशन कोड मिलेगा। फिर आपको यहां 6 अंक का कोड एंटर करके आपको Next पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप अकाउंट सेटअप हो जाएगा।


































