TIRANDAJ DESK. भारतीय त्योहारों में लोगों की खुशियां तो सातवें आसमान पर रहती ही हैं। लेकिन त्योहारों के आने के साथ ही खरीददारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में LPG अगर सस्ता हो जाए, तो लोगों की खुशियों में चार-चांद लग जाना आम-बात है।

केंद्र सरकार ने नवरात्रि का त्योहार आते ही, लोगों को LPG के दाम सस्ते करके एक खुशियों भरा तोहफा दे दिया है। पिछले कुछ समय से नेचुरल गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी हो रही थी। इसी बीच त्योहारों के मौसम में आज 01 अक्टूबर से LPG के दामों में कटौती की गई है।

लेकिन LPG के दामों में कटौती केवल कमर्शियल गैसों में की गई है। जबकि घरेलु गैसों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैसों की कीमत 25.50 रूपए सस्ते हुए हैं। तो वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलु गैसों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यहां इतना सस्ता हुआ गैस
आज से यानि 01 अक्टूबर 2022 से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 25.5 रूपए सस्ता हुआ है। तो वहीं कोलकाता में 36.5 रूपए सस्ता हुआ है, और मुंबई में 32.5 रूपए कीमतों में कटौती हुई है। साथ ही चेन्नई में सिलेंडर के दाम 35.5 रूपए तक काम किया गया है।

यहां इतने हुए दाम
देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1885 रूपए से कम होकर 1859.5 रूपए हो गया है। तो वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 1844 रूपए से कम होकर 1811.5 रूपए कर दिया गया है। और चेन्नई में LPG सिलेंडर के दाम 2045 रूपए से कम होकर 2009.5 रूपए हो गया है। साथ ही कोलकाता में सिलेंडर के दाम 1995.50 रूपए से कम करके 1959.50 कर दिया गया है।






































