BHILAI. प्रदेश चाक़ू बाजी की घटना लगातार बढ़ रही है। पुलिस भी इस पर लागम लगाने में नाकाम रही है। इसी कड़ी में भिलाई से बीती रात चाक़ू बाजी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक को इंस्टाग्राम पर लड़की का मैसेज आया, जिस में लिखा था कि “I NEED YOUR HELP”, मैसेज देखने के बाद युवक उस लड़की की मदद के लिए चला गया। लेकिन जब वो लड़की की बताई जगह पर पहुंचा तो वहां लड़की समेत मौजूद 4 युवकों ने उस पर जानलेवा हमलाकर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला शनिवार-रविवार दरमियान रात करीब 01:00 बजे भिलाई भट्टी थाना का है। यहां सौरभ चंद्राकर पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को सारा नाम की लड़की का मैसेज इंस्टाग्राम पर आया कि “I NEED YOUR HELP” इसके बाद युवक जब लड़की की मदद करने पहुंचा तब वहां पहले से ही 4 युवकों के साथ युवती मौजूद थी। जिन्होंने चाक़ू से युवक पर जानलेवा हमला किया। साथ ही युवक को ब्रिज से धक्का देने की भी कोशिश की।
घटना के चश्मदीद 28 वर्षीय शुभम साहू ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का व्यवसायी है। शनिवार की रात करीब 10 बजे सौरभ चंद्राकर को सारा नाम के इंस्टाग्राम आईडी से “आई नीड योर हेल्प” का मैसेज आया। सौरभ ने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया, इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। सौरभ ने शुभम को कहा कि ओवर ब्रिज सेक्टर 3 जाना है, एक लड़की का मैसेज आया है, मुझसे हेल्प मांग रही है। शुभम और सौरभ कार से शनिवार-रविवार रात करीब 01:00 बजे ओवर ब्रिज के ऊपर सेक्टर-3 में पहुंचे।

तब वहां लड़की के साथ 4 और लड़के मौजूद थे। लड़की कार के पास आयी, इसके बाद सौरभ कार से उतरकर लड़की से बात करने लगा। शुभम कार के अंदर ही था। तभी वहां खड़े 4 लड़के सौरभ से मारपीट करने लगे। जब शुभम कार से बाहर निकला तब उसने देखा कि चारों लड़के सौरभ के साथ मार पीट कर रहे थे। वे बियर की टूटी बोतल, मुक्के-लात से सौरभ को बुरी तरह से पीट रहे थे। एक लड़के के हाथ में चाक़ू भी था। जिससे वो सौरभ को मार रहा था। और चारों सौरभ को ब्रिज से गिराने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच जब उन्होंने शुभम को आता देखा तो लड़की को कहने लगे की तुम अपना कपड़ा फाड़ लो इन दोनों पर केस करना है।
शुभम ने तुरंत अपने दोस्त शिवम् और अक्षय को कॉल करके बुलाया, बुलाने के कुछ देर में ही वह दोनों वहां पर पहुंच गए। उन दोनों को आता देख चारों लड़के वहां से लड़की के साथ भाग निकले। मारपीट करने वालों में से एक लड़के का नाम विशाल है। जाते-जाते आरोपियों ने शुभम पर भी हमला किया है। घायल सौरभ को तत्काल हाईटेक हॉस्पिटल नेहरू नगर में भर्ती कराया गया है।







































