DELHI. छत्तीसगढ़ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आप का दामन थाम लिया है। डॉ.शिवनारायण द्विवेदी इससे पूर्व कांग्रेस में कई अहम भूमिकाओं का निर्वाहन कर चुके है। कांग्रेस से भाजपा में आए वरिष्ठ नेता और वर्तमान आयुष मंत्रालय के निर्वाचित सदस्य डा.शिवनारयण द्विवेदी ने शनिवार को आखिरकार आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। उनके आप में शामिल होने की चर्चा लंबे अर्से से की जा रही थी। आप में शामिल होने के बाद डॉ.द्विवेदी ने कहा कि 2024 में अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री बनना तय है और इसके लिए वह तन-मन-धन से काम करेंगे।

दिल्ली आप के प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने डॉ.द्विवेदी का टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी और दिल्ली के बुराड़ी सीट से विधायक संजीव झा और उत्तरप्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप पाण्डेय सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉ.द्विवेदी के अनुभवों का वहां आगामी विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

झीरम में खा चुके है गोली
साल 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए नक्सली हमले में जहां पार्टी के प्रदेशाध्याक्ष सहित आला नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दो दर्जन नेताओं ने जान गंवाई थी तो वहीं इस हमले में तात्कालिक कांग्रेस नेता डा.शिवनारायण द्विवेदी को भी गोली लगी थी।


































