RAIPUR. सोमवार 26 सिंतबर को नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रायपुर कलेक्टर ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलेक्ट्रेट में 90 से ज्यादा दुर्गा समिति आयोजकों को बुलाया गया और इन सभी से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बातचीत की।
शहर के आयोजकों को जानकारी देते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने शाक्त निर्देश देते हुए कहा इस वर्ष सड़कों पर पंडाल नहीं लगाए जा सकेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक रात 10:00 बजे के बाद डीजे या साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। ऐसा करने पर आयोजन समिति को इसके लिए एडीएम की अनुमति लेनी जरूरी होगी।

सड़क पर यातायात प्रभावित होने पर या लोगों को परेशानी होने पर आयोजन समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करने वाले लोगों की जानकारी फौरन दुर्गा पूजा आयोजन समितियों को संबंधित थाने में देनी होगी। साथ ही आयोजकों को अपने समिति सदस्यों के फोन नंबर भी अपने क्षेत्र के थाने में देने होंगे।

एडीएम एनआर साहू ने बताया कि समितियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह मूर्ति स्थापना पंडाल में CCTV कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। और गरबा के लिए भी अनुमति लेनी होगी। और समय का ख़ास ख्याल रखने को समितयों को कहा गया है।





































