REWA. मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा आज अचानक से चर्चा में आ गए। सांसद को देखकर उस समय बच्चे और टीचर भौचक हो गए, जब वे अचानक स्कूल के टॉयलेट की सफाई करने लगे, वह भी हाथों से। सांसद जी विधानसभा क्षेत्र के खटखरी कन्या शाला में पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद जी पौधरोपण के बाद स्कूल का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उन्हें स्कूल का गंदा टायॅलेट दिखा। फिर क्या था सांसद जी टॉयलेट में घुसे और खुद ही अपने हाथों से टॉयलेट साफ करने लगे। सांसद जी को टॉयलेट साफ़ करते देख बच्चे और स्टाफ भौचक हो गए। इस दौरान बच्चों ने उनका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
गर्ल्स कॉलेज में रीवा सांसद ने किया टॉयलेट साफ, स्टूडेंट हुए भौचक@BJP4India @Janardan_BJP @NNRewa @MANASMAYANK5 pic.twitter.com/szHaFovRBe
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 23, 2022
बिना ब्रश-दस्ताने ही जुटे
सफाई करने के लिए ब्रश, झाडू़ या ग्लब्स कुछ भी नहीं दिखा तो सांसद जी खुद ही अपने हाथों से टॉयलेट साफ करना शुरू कर दिया। वे अपने हाथ से बाल्टी से पानी लाते गए और बिना ब्रश के ही हाथ से पूरा टॉयलेट साफ कर दिया। ये नजारा देखकर वहां पढ़ने वाली छात्राएं देखकर दंग रह गई। क्योंकि उन्हें ऐसा पहली बार नजर आ रहा था, जब कोई अतिथि पौधारोपण के लिए आया हो और टॉयलेट साफ करने लगा।

बना चर्चा का विषय
सांसद जी के इस प्रकार टॉयलेट साफ करना लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि इस प्रकार से शर्म झिझक छोड़कर सफाई कर सकता है, तो आमजन को भी स्वच्छता बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। बता दें कि अपनी बयानबाजी और कार्यप्रणाली को लेकर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं।





































