RAIPUR. पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के रायपुर चैप्टर में 2022-2024 के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें चेयरमैन सहित उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, एवं कोषाध्यक्ष के पद के साथ अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया।

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ़ इंडिया रायपुर चैप्टर के चेयरमैन पुनः डॉ शाहिद अली को दो वर्षों के लिए निर्वाचित किया गया है। उनके साथ ही अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। उपाध्यक्ष के पद पर डॉ आशुतोष मंडावी, सचिव के लिए संजय नैयर, सह-सचिव के लिए डॉ अदिति नामदेव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ दानेश्वरी संभाकर निर्वाचित की गई। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी निर्वाचित किया गया। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ राजेंद्र मोहंती, मिलिंद खेर, विकास शर्मा ,डॉ गुरुशरण लाल, विनोद सावंत, चंद्रेश कुमार चौधरी को निर्वाचित किया गया।

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया रायपुर चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की साधारण सभा की बैठक गुरुवार दिनांक 22/09/2022 की शाम को 06.30 बजे होटल पिकाडली, टाटीबंध रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। इसमें निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल रहे।


































