BHILAI. इंजीनियरिंग में घटते रुझान के बीच भिलाई में उम्मीद की नयी किरण दिखाई दी है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के मामले में भिलाई का रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरा है। हाल ही में संपन्न इंजीनियरिंग की कॉउन्सिलिंग में सबसे ज्यादा छात्रों ने रूंगटा कॉलेज को पहली पसंद बताया है।
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए प्रतिष्ठित CGPET व JEE की परीक्षा में पास छात्रों को मेरिट के आधार पर कॉलेजों और ब्रांचों का आवंटन शुरू हो गया है। 12 से 16 सितम्बर तक चले ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के बाद दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। आवेदन के दौरान ही छात्रों को अपनी पसंद का कॉलेज भी बताना होता है। 20 सितम्बर को प्रथम चरण में सीटों के आवंटन के बाद जो तस्वीर सामने आयी है, उसमें भिलाई का रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी छात्रों की पहली पसंद के रूप में सामने आया है।

पहले चरण की कॉउन्सिलिंग में करीब 85 फीसदी छात्रों ने रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी को पसंद के मामले में पहले नंबर पर रखा है। ऐसा पहली बार है जब रूंगटा कॉलेज इस मुकाम पर आया है। जबकि सालों से नंबर वन रहे कॉलेज इस बार पिछड़ गए हैं।

रायपुर के SSIPMT ने भी मारी बाजी
प्रथम चरण में सीटों के आवंटन के मामले में रायपुर के SSIPMT यानी श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने भी सीट आवंटन के मामले में बाजी मारी है। पहले चरण में ही कॉलेज की 75 फीसदी सीटें भर गईं।





































