DURG. दुर्ग शहर के रायपुर नाका रेलवे अंडरब्रिज का उद्घाटन का प्रयास करने वाला पार्षद अब कानून के फंदे में भी आ गया है। पुलिस ने पार्षद और उसके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि अंडरब्रिज का उद्घाटन करने के प्रयास के दौरान पुलिस ने कायदे से लाठी बजाई थी।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि पार्षद अरुण सिंह और उसके समर्थकों द्वारा 15 सितंबर को दुर्ग स्थित अंडरब्रिज में पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की थी। बैरिकेट्स तोड़ने, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तितुरडीह पार्षद अरुण सिंह, गोविंद नायडू ,अभिषेक शर्मा, कृष्णा चौहान, राजेश शर्मा, श्रीकांत नायक, मंगल सिंह, शिवम सिंह व अन्य पर कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि दुर्ग स्थित निर्माणाधीन अंडरब्रिज में पार्षद व उसके समर्थकों ने जबरन घुसने का प्रयास किया था। प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं मानी थी। समर्थकों ने उग्र होकर अंडरब्रिज की सुरक्षा में लगे 2 लेयर के बैरिकेट्स, वहां पर रखी कुर्सियों को तोड़ दिया था।

































