BASTAR. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ के नारायणपुर जिले में Indian Express की पत्रकार Gargi Verma, बस्तर जंक्शन के Mukesh chandrakar आदि पत्रकारों पर हमला किया गया है। दोनों पत्रकार तो किसी तरह बचकर आ गए, लेकिन पत्रकारों की टीम में शामिल कुछ लोग हमलावरों के चंगुल में फंस गए। इस सम्बन्ध में बस्तर IG पी सुंदरराज के अनुसार सभी पत्रकार एसपी नारायणपुर के ऑफिस में हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

बता दें कि बस्तर क्षेत्र में हाल ही में राजघाट रेल परियोजना शुरू हुई है। यहाँ के आदिवासी इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग परियोजना के समर्थन में हैं। इसी को लेकर आज Indian Express की पत्रकार Gargi Verma, बस्तर जंक्शन के Mukesh chandrakar के अलावा कुछ अन्य पत्रकार कवरेज के लिए गए थे। जब पत्रकारों का यह समूह नारायणपुर और अंतागढ़ के बीच खोटगांव में था तभी कुछ लोग बाइक से आए और पत्रकारों पर हमला कर दिया।
पत्रकारों के साथ समाजसेवी शालिनी गेरा व केशव शोरी भी अपने साथियों के साथ मौजूद थीं। हमलावरों ने पत्रकारों के साथ गए उनके वहां चालकों को पीटा और मोबाइल और कैमरे छिनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सभी पत्रकार अपनी जान बचाकर मौके से भागे, लेकिन केशव शोरी और उनके साथियों को हमलावरों ने पकड़ लिया।

आईजी बोले- सभी सुरक्षित
भयभीत पत्रकार नारायणपुर जिला मुख्यालय आए और एसपी ऑफिस पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि पत्रकार फिलहाल एसपी ऑफिस में हैं। बस्तर IG पी सुंदरराज के अनुसार सभी पत्रकार एसपी नारायणपुर के ऑफिस में हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। Gargi Verma ने भी मैसेज भेजकर खुद को सुरक्षित बताया है।


































