तीरंदाज, डेस्क। सस्ते फीचर फोन और स्मार्टफोन के बाद कंपनी अब अफोर्डेबल लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी हर रही है। आधिकारिक रूप से कंपनी ने इसकी जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन AGM में जियो की ब्रांडिंग वाला एक लैपटॉप टीज जरूर हुआ है। और इसका नाम Jio Book हो सकता है। इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार लैपटॉप में क्वालकॉम का ARM चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में मॉडिफाइड एंड्रॉयड ओएस वर्जन हो सकता है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनी इसकी कीमत कम रखने की कोशिश करेगी।

हाल ही में जियो ने कई सारी नई घोषणाएं की है। Jio 5G से लेकर जियो 5G फोन तक का ऐलान रिलायंस की AGM में किया गया। इसी दौरान Jio का लैपटॉप भी टीज हुआ। कंपनी आने वाले दिनों में Jio Book के नाम से लैपटॉप लॉन्च कर सकती है।
इस लैपटॉप को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी जियो के लैपटॉप को लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। कंपनी की AGM के मौके पर Jio Book लैपटॉप की झलक दिखी है, तब से ही इस प्रोडक्ट के वास्तव में होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
इससे पहले भी कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस पर जियो 4G फोन लॉन्च किया था। इसी वजह से ब्रांड के अफोर्डेबल लैपटॉप को लेकर भी काफी कयासबाजी चल रही है। AGM में एक मौके पर Jio Book लैपटॉप की झलक दिखी है, जिसके बाद इस लीक प्रोडक्ट के वास्तव में होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।







































