इंदौर, तीरंदाज। आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की नवमी और श्रवण नक्षत्र है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। चंद्रमा धनु राशि में भ्रमण कर रहा है। आज राहु काल शाम 5:12 से 6:47 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 24 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – सुख सुविधाओ के साथ साथ आज मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक सुधार में विलंब हो सकता है। ॐ नारायणकवच का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 5
वृषभ – आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी से बहस होने की संभावना है सावधान रहें। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक-2
मिथुन – किसी ऑफिस के काम से विदेश यात्रा होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करने के पूर्व विचार कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 7
कर्क – पति-पत्नी के संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक विवाद समाप्त होने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ संभव है। सरसों के तेल का दीपक हनुमान मंदिर में लगाएं।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 4
सिंह – योजना के निर्धारण में समस्या आएगी। मन विचलित होने से आर्थिक हानि के योग बन रहे है। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 3
कन्या – किसी भी प्रकार की नई योजना बना रहे लोगों को नया रास्ता प्राप्त होगा। अपने किसी वृद्ध के द्वारा सहायता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- पर्पल एवं शुभ अंक- 7
तुला – नई प्रॉपर्टी एवं वाहन खरीदने के उत्तम योग बन रहे हैं। अपने परिवार के साथ किसी प्राकृतिक सौंदर्य में जाना आपको हर्षित करेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 8
वृश्चिक – परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी सूचना से आप परेशान हो सकते हैं। किसी घनिष्ठ मित्र के द्वारा सताए जा सकते हैं। पीपल के वृक्ष में घी का दीपक लगाएं तथा एक लोटा जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन एवं शुभ अंक- 9
धनु – किसी भी एकांत स्थान पर या नदी के पास जाने से बचें। आपको घबराहट एवं शरीर में गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नारियल पानी का सेवन एवं गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 2
मकर – कोर्ट कचहरी में चल रहे तलाक के मामलों में लाभ प्राप्त होगा। अपने ही मनोबल से आने वाली हर समस्या का सामना करने में बल मिलेगा। अपने घनिष्ठ मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ओम गुरवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 5
कुंभ – अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जिसमें पार्टनरशिप संबंधी समस्याओं का निदान होगा तथा पुराने रुके हुए धन का आगमन मन को उत्साहित करेगा। ॐ हूं हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 6
मीन – किसी भी प्रकार के गंभीर चिंतन से बचना है। शारीरिक पीड़ा एवं सिर दर्द अधिक होने से आपसी संबंध बिगड़ने के योग हैं। श्री शिवाय ॐ का जप करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 9
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
24 april 2022 horoscope, 24 april ka rashifal, 24 अप्रैल का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, tirandaj.com, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल