राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिग्गज प्रचार के लिए उतरेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह, प्रहलाद पटेल सहित प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगी। वहीं छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। आज जारी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह सूची जारी कर दी गई। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा के कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है।
स्टार प्रचारकों की सूची में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन , केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, रामविचार नेताम आदि शामिल हैं।
इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल, पवन साय, गौरीशंकर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, बृजमोहन अग्रवाल, पन्नालाल मोहले, ननकीराम कंवर, सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, नारायण चंदेल खूबचंद पारख, शिव रतन शर्मा, सांसद विजय बघेल, मोतीलाल साहू, संतोष पांडे, चंदूलाल साहू , लता उसेंडी, राजेश मूणत आदि के नाम शामिल हैं।