तीरंदाज डेस्क। पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे रात तक घोषित हो जाएंगे। शुरुआती रुझान आ चुके हैं। कुछ सीटों की वोटिंग की गिनती जारी है। 5 में से 4 राज्यों में BJP को बहुमत मिलता दिख रहा है।
पंजाब में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) लीडिंग पोजिशन में है। AAP की झाड़ू ने पंजाब में क्लीन स्वीप कर दिया है। ये तय माना जा रहा है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी साफ होता दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी और योगी ही मुख्यमंत्री होंगे।
अभी तक के रुझानों के अनुसार भाजपा वापस चारों राज्यों में सरकार बनाने की तरफ है, जबकि कांग्रेस पंजाब में हार गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने के बाद देश में कांग्रेस सिमटती गई। मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। उसके बाद से लगातार कांग्रेस सरकारों की राज्यों में संख्या कम होती गई। इस बार और कमजोर साबित हुई है।
भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं ने जिस प्रकार भाजपा को समर्थन दिया है, वह अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है। मुझे इस बात का भी संतोष है कि पहली बार मतदान कर रहे लोगों ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा की जीत पक्की की।
उत्तर प्रदेश- 403 सीटें
BJP 273 सीटें जीती, SP 125 सीट जीती, कांग्रेस 2 जीती, बसपा 1, अऩ्य 2 ।
पंजाब- 117 सीटें
AAP 92 सीटें जीतीं, कांग्रेस 18 जीती, BJP 2 सीट जीती, अकाली दल 4 जीती, अऩ्य 1 ।
उत्तराखंड- 70 सीटें
BJP 48 सीटें जीती, कांग्रेस 18 जीती, अऩ्य 4 ।
गोवा- 40 सीटें
BJP 20 जीती, कांग्रेस 12 जीती, AAP 2 सीट जीती, TMC 2 ।
मणिपुर- 60 सीटें
BJP 32 जीती, कांग्रेस 5 जीती, NPF 5 जीती, NPP 7 जीती, अऩ्य 11।
(TNS)