तीरंदाज डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को सभी राज्यों की काउंटिंग की जा रही है। इस दौरान पंजाब और गोवा के वोट काउंटिंग पूरी हो गई है। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। यहां आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया है, वही गोवा में भाजपा को 20 सीटों पर जीत मिली है।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव मैं अब तक कि वोट काउंटिंग के बाद 4 राज्यों में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय हो गया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस ने 18 सीटों पर सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा अकाली दल ने 4 सीट, एनडीए ने 2 सीटें जीती हैं। अन्य के खाते में 1 सीट गया है।
गोवा में भाजपा को 20 सीटें
इसी प्रकार गोवा के 40 सीटों पर भी मतगणना लगभग पूरी हो गई है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटें जीत ली है हालांकि बहुमत से 1 सीट कम रह गया है इसके बाद भी भाजपा को यहां सरकार बनाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी वहीं गोवा में कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली है एक सीट पर नतीजा आना बाकी है। आम आदमी पार्टी ने भी गोवा में 2 सीटें जीत ली हैं। वही टीएमसी गठबंधन को 2 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में यहां 4 सीटें गई है।
भाजपा ने जीती 84 सीटें, 184 सीटों पर आगे
भाजपा उत्तर प्रदेश में 84 सीटें जीत चुकी है वही 184 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। समाजवाद पार्टी 21 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है 105 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बसपा केवल एक सीट पर आगे है वहीं कांग्रेस ने एक सीट जीती हैं। एक सीट पर उसका प्रत्याशी आगे हैं। अन्य के खाते मैं अब तक 1 सीट गई है और 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड में भाजपा ने जीती 32 सीटें
उत्तराखंड में भाजपा ने 32 सीटें जीत ली हैं, वहीं 16 सीटों पर इनके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को यहां 12 सीटों पर जीत मिली है तथा 7 सीटों पर से उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में 4 सीटों पर अन्य उम्मीदवार है जहां एक पर जीत मिल गई है वही 3 पर आगे चल रहे हैं।
मणिपुर में भी भाजपा बहुमत की ओर
इसके अलावा मणिपुर में भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं 11 सीटों पर इसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस की सीटें घट गई है। कांग्रेस ने यहां 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा एनसीएफ के चार प्रत्याशी जीते हैं। वहीं एक पद का प्रत्याशी आगे चल रहा है। एनपीपी के 3 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की वहीं एक प्रत्याशी आगे चल रहा है। अन्य के खाते में 10 सीटें गई हैं वहीं एक सीट पर निर्दलीय आगे है।




































