RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम की ओर से 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक के बाद इन नियुक्तियों का प्रस्ताव जारी किया गया। कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए मंजूरी दी है।

तीनों अधिकारी फिलहाल न्यायिक एवं विधिक प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में फिलहाल 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं। वहीं हाईकोर्ट के लिए जजों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं। ऐसे में तीन नई नियुक्तियां होने के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी। इससे स्वीकृत पदों और कार्यरत जजों के बीच का अंतर भी कुछ कम होगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नामों पर 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में विचार किया और नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब नियुक्ति की आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।तीनों अधिकारियों के हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में आने से लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों के संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यै हैं तीनों जज
कॉलेजियम की मंजूरी पाने वाले तीन न्यायिक अधिकारियों में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत, सुधीर कुमार, शामिल हैं। तीनों फिलहाल न्यायिक एवं विधिक प्रशासन के महत्वपूर्ण दायित्वों से जुड़े हुए हैं।



































