JOB NEWS. देशभर के सरकारी बैंकों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से भागीदारी वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,460 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 6,715 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और 745 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए निर्धारित हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है। प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

आवेदन के समय अभ्यर्थी के पास डिग्री या अंकसूची उपलब्ध होनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन में स्नातक के अंक भी दर्ज करने होंगे। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
IBPS PO/SO Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ये भी जानें
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य पात्र वर्ग: ₹850
एससी, एसटी और PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: ₹175
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।



































