PCS officers transfer उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में एडीएम, सीआरओ, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

तबादलों के तहत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुल्तानपुर के सीआरओ को वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के सीआरओ को सीतापुर का एडीएम नियुक्त किया गया है। नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और जालौन सहित कई जिलों में भी अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

गोरखपुर नगर निगम में भी नई टीम तैनात की गई है, जहां दो नए अपर नगर आयुक्तों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।

इसके अलावा प्रयागराज में उप निबंधकों और प्रशिक्षु अधिकारियों के भी तबादले और नई तैनाती की गई है।

.




































