Conspiracy to derail a train: बिलासपुर। एक बड़ी रेल दुर्घटना की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन में असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई।

Conspiracy to derail a train: जानकारी के अनुसार, अमलाई-बुढ़ार के बीच किमी 883/27-30 के अप लाइन पर बैलास्ट के पत्थर संदिग्ध रूप से रखे गए थे।

Conspiracy to derail a train: इस दौरान ट्रेन मैनेजर की सतर्कता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक से बैलास्ट के पत्थरों को हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया गया।

Conspiracy to derail a train:
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे असामाजिक तत्वों की साजिश माना जा रहा है।





































