Raipur News रायपुर। रायपुर के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से हटा दिया गया है। महिलाओं से अश्लील बातचीत करने के आरोप में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से उन्हें बर्खास्त कर दिया।

शिकायत और समाज में नाराजगी
Raipur News एक महिला की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रात करीब 1 बजे शहर काजी आरिफ अली फारूकी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार और अश्लील बातचीत की। इस घटना के सामने आने के बाद रायपुर के मुस्लिम समाज और उलमाओं में काफी रोष व्याप्त हो गया।

उलमाओं की बैठक में लिया गया फैसला
Raipur News मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 मार्च 2026 को रायपुर में उलमाओं और मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में कारी इमरान, अब्दुल रज्जाक, जहीर रहबर, आबाद अली, अशरफ अली समेत कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से शहर काजी पद से आरिफ अली फारूकी को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया।.

Raipur News वक्फ बोर्ड का आदेश
उलमाओं की बैठक में लिए गए फैसले के बाद छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने आधिकारिक आदेश जारी किया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के हस्ताक्षर वाले आदेश में आरिफ अली फारूकी को रायपुर शहर काजी के पद से तत्काल हटाने की घोषणा की गई है।





































