JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 21,997 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले संक्षिप्त सूचना रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित की गई थी, लेकिन अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18,000 रुपये बेसिक सैलरी तय की गई है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती (CEN) संख्या 09/2025 के तहत की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 4 मार्च 2026 तक जमा किया जा सकेगा, जबकि फॉर्म में सुधार (करेक्शन विंडो) की सुविधा 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक दी जाएगी। आवेदन और नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल और मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होगा। एससी/एसटी, एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांग (PwBD), महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी/माइनोरिटी वर्ग: 250 रुपये आवेदन के लिए तय किए गए हैं। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 जनवरी 1993 से पहले की नहीं होनी चाहिए। ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट के अनुसार जन्मतिथि 1 जनवरी 1990 तक मान्य होगी। एससी/एसटी वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 2 जनवरी 1988 तक तय है। न्यूनतम आयु के अनुसार उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

ऐसे अप्लाई करें आवेदन
- आवेदन के लिए पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर अकाउंट क्रिएट करना होगा। इसके लिए Create an Account के लिंक पर जाएं।
- यहां आपसे आपकी बेसिक सी जानकारियां मांगी जाएंगी। सभी डिटेल्स संबंधित बॉक्स में भरें। इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही होनी चाहिए। आपसे इन्ही के जरिए संपर्क किया जाएगा।
- अब फॉर्म में आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान जो जानकारियां भरी थी, वो फैच हो जाएंगी। इसके बाद बाकी बची हुई डिटेल्स आपको भरनी होंगी।
- इसमें अपना नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, कैटेगिरी, जन्मतिथि, उम्र,पता, शिक्षा, आईटीआई जैसी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अब अपना फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
- कैटिगिरी वाइज एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

































