SAKTI NEWS. सक्ती जिले के बाराद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया में फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल करने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार साहू और सूरज दोनों के खिलाफ धारा 67 बी आई टी एक्ट 14 (1) पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि सक्ती जिले से सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों एवं महिलायों से संबंधित किए जा रहे अपराध का मामला सामने आया है। इसी तरह का मामला पहले देखा गया हैं। इस पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई भी की है। बता दें कि बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने सीसीपीडब्लूसी योजना के अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित किए जा रहे अपराध पर निगरानी रखी जाती है।

इस तरह से पुलिस बच्चों एवं महिलाओं के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, इसी तरह से बाराद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चों का अश्लील वीडियो वायरल करने पर दो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया, आरोपी अनिल कुमार साहू व सूरज दोनों के खिलाफ धारा 67 बी आई टी एक्ट 14 (1) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी अनिल साहू बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा और सूरज कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र म मुढाली गांव का रहने वाला है।





































