बीजापुर। जिले के आवापल्ली मार्ग पर सर्चिंग में निकले जवान प्रेशर आईडी के चपेट में आ गए। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से हालत गंभीर होने पर तीन जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। बीजापुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। घायल जवानों में एक डिप्टी कमांडेंट भी शामिल है।

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 153 में बटालियन के जवान मंगलवार सुबह से सर्चिंग पर निकले हुए थे। जवान बीजापुर व भोपालपटनम की मुख्य सड़क पर सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईडी की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है। इससे हुए ब्लास्ट के कारण 4 जवान घायल हो गए हैं सभी घायल जवान सीआरपीएफ 153 वीं बटालियन के है।
बताया जा रहा है कि यह घटना यह घटना बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर हुई है। पुलिस के अनुसार ब्लास्ट बीजापुर- आवापल्ली मार्ग पर चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट और मुरकीनार के बीच मुख्य मार्ग से 100 मीटर अंदर हुआ। नक्सलियों ने सर्चिंग में निकले जवानों को निशान बनाया। ब्लास्ट में 4 CRPF जवान घायल हुए जिन्हें पहले ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। सभी जवानों को हेलीकाप्टर से एयरलिफ्ट किया गया।
बीजापुर ASP पंकज शुक्ला ने बताया कि IED ब्लास्ट में डिप्टी कमांडेंट सहित 1 ASI और 1 हवालदार को MI 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। डिप्टी कमांडेंट प्रलबन कुमार विश्वास को नारायणा और 1 हवालदार और 1 ASI को MMI अस्पताल भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि घायल जवानों में Deputy Commandant पलवान विश्वास, ASI सदा शिव यादव, Head Constable राजीव रंजन तथा Constable ओम प्रकाश शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलोंं का इलाज किया जा रहा है।




































