JOB NEWS. अगर आप रेलवे में ऐसी सरकारी नौकरी चाहते हैं, जहां विशेषज्ञता की कद्र हो और चयन सीमित प्रतिस्पर्धा में हो, तो यह मौका खास है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत अलग-अलग प्रोफेशनल और टेक्निकल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को सीधे रेलवे सिस्टम का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे कुल 312 रिक्त पदों को भरेगा। इसमें कानून, अनुवाद, विज्ञान, केमिस्ट्री, ट्रेनिंग और वेलफेयर से जुड़े पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30, 32, 33, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 तय की गई है।

आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपए और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपए शुल्क लगेंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। खास बात यह है कि CBT-1 परीक्षा के बाद जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग को पूरा 250 रुपये वापस कर दिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती
- चीफ लॉ असिस्टेंट – 22
- पब्लिक प्रॉसिक्यूशन – 7
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) – 202
- सीनियर पब्लिक इंस्पेक्टर – 15
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 24
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) – 2
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 (केमिस्ट & मेटलर्जिस्ट) – 39
- साइंटिफिक सुपरवाइजर (Ergonomics & Training) – 1

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- Create an Account पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग-इन कर आवश्यक जानकारी भरें।
- कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें


































