INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:03 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज नया काम शुरू करने के प्रयास में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ेंगे और पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक दबाव महसूस होगा।
वृषभ
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। सहयोगी पार्टनरों के साथ नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनेगी, जिसमें सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ समय सुखद रहेगा।
मिथुन
दिन खुशखबरी भरा रहेगा। कोई नया काम आपका इंतजार कर रहा है। मित्र के माध्यम से बड़े कार्यक्षेत्र में अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी-बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

कर्क
जीवन में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके हित में रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से रुके काम शुरू हो सकते हैं और आर्थिक सुधार होगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे, पर परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।
सिंह
आज संभलकर चलने का दिन है। यात्रा के दौरान धन और सामान की सुरक्षा करें। कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच-समझकर निवेश करें। सहयोगियों को परखना जरूरी है। पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव रह सकता है।
कन्या
व्यापार में बड़ा निवेश करने की योजना बनेगी, जिससे लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां आपको और परिवार को प्रभावित कर सकती हैं। पारिवारिक कारणों से पत्नी-बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

तुला
नया बड़ा काम शुरू करने की योजना बनेगी, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें। पत्नी-बच्चों के स्वास्थ्य के कारण बजट बिगड़ सकता है।
वृश्चिक
मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी करीबी को खोने का योग है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। आय में हानि के संकेत हैं। सहयोगी पार्टनर साथ छोड़ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक संकट और संपत्ति विवाद के कारण न्यायालय जाना पड़ सकता है।
धनु
लंबी यात्रा में वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। नया काम शुरू करने से पहले सहयोगियों की पूरी जानकारी लें। आज बड़ा निवेश न करें। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। परिवार के लिए स्थान परिवर्तन संभव है।

मकर
बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। पत्नी और बच्चों के लिए बड़ा पारिवारिक निर्णय लेना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों से बचें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कुंभ
बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। लंबे समय बाद परिवार के साथ समय आनंद देगा और विवादों में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।
मीन
धार्मिक यात्रा का योग है। मित्रों और परिवार का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। यात्रा में धन-सामान की सुरक्षा करें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 07:03 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- दशमी
नक्षत्र- भरणी
करण – गर वणिज
पक्ष- शुक्ल
योग- सिद्ध
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:09 बजे से 12:52 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:17 बजे से 10:00 बजे तक
राहु काल- दोपहर 03:12 बजे से 04:33 बजे तक
































