JOB NEWS. अगर आप शिक्षा क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान में काम करना चाहते हैं, लेकिन टीचर बनने का इरादा नहीं है, तो यह मौका आपके लिए है। NCERT ने 2025 के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें ग्रेजुएट से लेकर पोस्टग्रेजुएट युवाओं को सीधी सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने बड़ी भर्ती निकाली है। संस्थान ने वर्ष 2025 के लिए नॉन-टीचिंग (नॉन-एकेडमिक) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 173 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

NCERT ने इस भर्ती को लेकर विज्ञापन संख्या 01/2025/नॉन-एकेडमिक जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिन तक चलेगी। ऐसे में उम्मीदवार 8 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान लेवल-2 से लेकर लेवल-12 तक के विभिन्न पदों को कवर करता है। पदों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकें।

NCERT की इस भर्ती में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किस पद के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी होगी, यह संबंधित लेवल के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले पद-वार योग्यता को ध्यान से पढ़ें। NCERT, शिक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत एक स्वायत्त (Autonomous) संस्था है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इन पदों पर भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए की जाएगी। चयन प्रक्रिया में ओपन कॉम्पिटिटिव एग्जाम, जरूरत पड़ने पर स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू शामिल होगा।

NCERT नॉन-टीचिंग पदों की सैलरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार तय की जाएगी। लेवल-2: बेसिक सैलरी ₹19,900 और लेवल-12: बेसिक सैलरी ₹78,800 मिलेगी। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे। NCERT की यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का मौका देती है, बल्कि करियर को एक स्थिर और सम्मानजनक दिशा भी देती है।

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एनसीईआरटी के ऑफिशियल पोर्टल www.ncert.nic.in पर जाएं।
- यहां वैकेंसी सेक्शन पर क्लिक करें।
- एडवरटाइजमेंट नंबर 01/2025/नॉन-एकेडमिक के तहत NCERT नॉन-टीचिंग अप्लाई ऑनलाइन लिंक ढूंढें।
- रजिस्टर करने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और संबंधित काम का अनुभव ध्यान से भरें।
- अपनी फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट की स्कैन की हुई कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अगर लागू हो, तो ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद, अपने रिकॉर्ड के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट करें।


































