INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:57 बजे और सूर्यास्त शाम 05:46 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी कार्य के सिलसिले में बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद होने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा धार्मिक यात्रा का भी योग बनेगा।
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुँचाया जा सकता है, सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय न लें। नई साझेदारी में सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएँ।
सिंह
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए विशेष ध्यान रखें। व्यापार में सहयोगियों से सतर्क रहें, अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आज कोई नया लेन-देन न करें। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।
कन्या
आज मन अशांत रह सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेदों में उलझ सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

तुला
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकान या भूमि की खरीदारी के योग बन रहे हैं। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित के कारण विवाद में फँसने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
धनु
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जिस कार्य को लंबे समय से टाल रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें।

मकर
आज परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे।
कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी नए कार्य की योजना बनेगी। नया वाहन खरीदने के योग हैं।
मीन
आज किसी पारिवारिक समस्या से राहत मिलेगी। मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

पंचांग
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र- विशाखा
करण- गर और वणिज
पक्ष- कृष्ण
योग- सुकर्मा
वार- बुधवार
सूर्योदय- सुबह 06:58 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- 12:03 बजे से 12:46 बजे तक
राहु काल- 12:25 बजे से 01:45 बजे तक






























