INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:57 बजे और सूर्यास्त शाम 05:46 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों की योजना बन रही थी, आज वे शुरू हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू न करें और न ही कोई बड़ा जोखिम लें। परिवार में पत्नी से मतभेद तथा भाई-भतीजे से विवाद की संभावना है।
मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, परंतु व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं, धार्मिक यात्रा संभव है।

कर्क
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय से संबंधित मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
आज लंबी यात्रा के योग हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। नया कार्य शुरू करने में रुकावटें आएंगी। परिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है, पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या
किसी अपने के व्यवहार से मन परेशान रह सकता है। किसी संबंधी से विवाद की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, पत्नी के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें।

तुला
पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव रहेगा। कोई पुराना विवाद पुनः सामने आ सकता है। किसी परिचित से दूरी बन सकती है। व्यापार में नया निर्णय लेने से पहले सोच-विचार आवश्यक है। दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं, हालांकि रुकावटें आएंगी। वाणी पर संयम रखें।
धनु
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं, उसमें बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु परिवार में किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है।

मकर
आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है, जिससे माहौल प्रभावित होगा। व्यापार में हानि के योग हैं। नया वाहन न खरीदें। यात्रा में सावधानी रखें।
कुंभ
किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर गलत आरोप लगा सकते हैं, जिससे संबंध बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। बड़ी डील या पार्टनरशिप संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। लंबी यात्रा हो सकती है। पत्नी व बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

पंचांग
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- एकादशी
नक्षत्र-चित्रा
करण- बव और बालव
पक्ष- कृष्ण
योग-शोभन
वार- सोमवार
सूर्योदय- 06:57 बजे
सूर्यास्त- 05:46 बजे
ऋतु- हेमंत
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:02 से 12:45 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:45 बजे से 01:28 तक
राहु काल- सुबह 08:21 बजे से 09:42 तक































