INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:55 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। किसी बड़े निवेश में पार्टनर बनने से भविष्य में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृषभ
आज मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी सहयोगी से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। पुराने मतभेद दूर होंगे। कार्यों में सफलता जल्दी मिलेगी।
मिथुन
आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। खान-पान नियंत्रित रखें। छोटी बातों को नजरअंदाज करें, वर्ना विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम आवश्यक है।

कर्क
किसी नजदीकी व्यक्ति से जुड़ी घटना मन को विचलित कर सकती है। नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम रखें। व्यापार में आर्थिक सुधार होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
सिंह
आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार सामान्य रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। पत्नी और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कन्या
आज दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। कहीं अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे काम बनेंगे। वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

तुला
स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार बढ़ेगा। मन में उदासी रह सकती है। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद सामने आ सकता है। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक
व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने लोन के कारण आर्थिक तनाव होगा। व्यर्थ विवादों से बचें। प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी रखें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह रहेगा।
धनु
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। नई पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।

मकर
दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में समस्या रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में कलह से बचें।
कुंभ
आज आवश्यक कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका व्यवहार शत्रुओं को भी प्रभावित करेगा। पुराना कार्य पूरा होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।
मीन
दिन भागदौड़ वाला रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। वाहन खरीदने के योग हैं।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:55 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:45 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- कृष्ण
योग- प्रीति
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:59 बजे से 12:43 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:11 बजे से 09:53 बजे तक
राहु काल- दोपहर 11:00 बजे से 12:23 बजे तक































