INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:55 बजे और सूर्यास्त शाम 05:44 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार का माहौल सामंजस्यपूर्ण रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा के योग। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ।
वृषभ
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए चयन हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में निवेश लाभदायक। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं, धैर्य रखें।
मिथुन
आज आप अनावश्यक कार्यों में उलझ सकते हैं, जिससे समय व धन व्यय होगा। क्रोध से दूर रहें। व्यापार में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में शत्रु वर्ग सक्रिय हो सकता है।

कर्क
आज का दिन मध्यम रहेगा। विवादों से बचें। प्रशासनिक क्षेत्र में मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु वर्ग परेशान कर सकता है। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी पर पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें।
सिंह
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए मेहमान के आगमन के योग। धार्मिक यात्रा भी संभव। व्यापार में लाभ के संकेत। पार्टनरशिप आपके लिए शुभ। प्रॉपर्टी निवेश के लिए समय अच्छा।
कन्या
नए कार्य की शुरुआत शुभ। नए सहयोगी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई–भतीजे से लाभ मिल सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति का योग। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला
कुछ समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है। कार्य के चलते लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी मामलों में सावधानी रखें।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से संबंध संतुलित रखें। वाणी पर संयम रखें। नए कार्य की योजना किसी को न बताएं। परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।
धनु
आज का दिन शुभ। नया कार्य शुरू करने में सफलता। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का योग। व्यापार में लाभ।

मकर
आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। विवाद में फँसने की संभावना। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में हानि। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद। पैतृक संपत्ति विवाद संभव। वाहन सावधानी से चलाएं।
कुंभ
आज का दिन चुनौतियों से भरा। कोर्ट-कचहरी के विवाद संभव। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
मीन
आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत। व्यापार में नए कार्य की शुरुआत की योजना बनेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मतभेद संभव।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:55 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:44 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बव, बालव
पक्ष- कृष्ण
योग- विशकुंभ
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:59 बजे से 12:44 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:32 बजे से 11:17 बजे तक
राहु काल- दोपहर 01:47 बजे से 03:04 बजे तक































