INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:50 बजे और सूर्यास्त शाम 05:44 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य और नए वाहन या मकान की खरीद की संभावना है।
वृषभ
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, पर साथियों से सावधानी बरतें। परिवार में मतभेद और जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकते हैं।
मिथुन
लंबी यात्रा या वाहन प्रयोग में सतर्क रहें। किसी कार्य के ना होने से मन परेशान हो सकता है। व्यापार में घाटा संभव है, बड़ी रकम निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। परिवार का साथ मिलेगा।

कर्क
दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापार में नया कार्य या बड़ी डील संभव है। परिवार का सहयोग और मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह
खुशखबरी मिलने के योग हैं। नौकरी में सफलता संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार में बड़ी डील और आर्थिक मजबूती संभव है। नया वाहन या कार्य शुरू हो सकता है।
कन्या
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। न्यायालय पक्ष या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम ना लें। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला
किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाने का योग है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नुकसान संभव है, पार्टनर का साथ छोड़ सकता है। परिवार का सहयोग और पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक
दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। साथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर। नया कार्य का दायित्व मिलेगा। व्यापार में लाभ, परिवार में मांगलिक कार्य और मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु
शानदार दिन है। नया वाहन, मकान खरीदने या नए कार्य की शुरुआत की संभावना। मित्रों और संबंधियों से लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत और परिवार में संबंध मधुर रहेंगे।

मकर
स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रह सकते हैं। अप्रिय घटनाओं से सतर्क रहें। व्यापार में बड़ा रिस्क न लें और अपरिचित को धन उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं।
कुंभ
आंतरिक चिंता और परिवार-व्यापार को लेकर तनाव। पुराना कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में गिरावट और विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन प्रयोग में सतर्क रहें।
मीन
अच्छा दिन है। बड़ी डील, नया व्यापारिक काम या साझेदारी की शुरुआत संभव। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और कहीं बाहर घूमने का अवसर मिलेगा।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:50 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:44 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- वणिज और विष्टि
पक्ष- कृष्ण
योग- शुक्ल
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:55 बजे से 12:40 बजे त
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:17 बजे से 05:00 बजे तक
राहु काल- शाम 04:22 बजे से 05:43 बजे तक






























