INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:48 बजे और सूर्यास्त शाम 05:44 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पुरानी लेनदारी वापस मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
वृषभ
दिन मिला–जुला परिणाम देगा। मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। जल्दबाजी में किसी भी पेपर पर साइन न करें। दिन के अंत में मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी।
मिथुन
आलस अधिक रहेगा। कार्य समय पर पूरी न कर पाने से तनाव संभव है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क
आज सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात मनोबल बढ़ाएगी। व्यापार में आपकी दूरदर्शिता की सराहना होगी। जीवनसाथी से शाम को विवाद हो सकता है।
सिंह
आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। अहंकार के कारण लोग दूरी बना सकते हैं। व्यापार में पार्टनर से मतभेद संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सिरदर्द या सीने में दर्द हो सकता है।
कन्या
दिन मिला-जुला परिणाम देगा। मन में भय रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें, हानि संभव है। स्वास्थ्य में उतार–चढ़ाव रहेगा। नौकरीपेशा लोग सहकर्मी से विवाद में पड़ सकते हैं।

तुला
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। सुबह ही शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। योजनाएँ सफल होंगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा लेकिन बच्चों को लेकर चिंता रह सकती है।
वृश्चिक
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। अनचाहे मेहमान से मन खिन्न हो सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। नौकरी में आप उच्च अधिकारी को निराश कर सकते हैं। नकारात्मक विचार तनाव बढ़ा सकते हैं। भोजन समय पर करें।
धनु
धार्मिक रुचि बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ देगा। पुराने मित्र से बात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर
व्यापार में वृद्धि होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। नया निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन खरीदने का योग है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
दिन आर्थिक रूप से कमजोर रहेगा। सुबह पड़ोसी से वाद–विवाद संभव है, वाणी पर संयम रखें। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। उधार न दें, शेयर मार्केट से दूर रहें।
मीन
धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, दिखावे से बचें। परिवार के साथ सुखद समय रहेगा।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:48 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:44 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र- अश्विनी
करण- बालव, कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- वरियान
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:58 बजे से 12:39 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:02 बजे से 09:46 बजे तक
राहु काल- दोपहर 03:00 बजे से 04:23 बजे तक































