RAIPUR NEWS. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यानी JCCJ ने अपने युवा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने नियुक्ति आदेश जारी कर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, नावेद कुरैशी को प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया, शमशुल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव और अंकु पांडे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए युवा संगठन का विस्तार करने और प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इन जिलों में बनाए गए नए अध्यक्ष
युवा संगठन के विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नियुक्तियों की सूची इस प्रकार है:
रायपुर शहर: मंशु निहाल
रायपुर ग्रामीण: चेतन आडिल
जांजगीर-चांपा: योगेश केवट
बलौदाबाजार: अमित साहू
धमतरी शहर: योगेन्द्र देवांगन
धमतरी ग्रामीण: तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह

बालोद: मिलाप बघेल
दुर्ग: मुकेश यादव
कबीरधाम: राकेश भट्ट
राजनांदगांव शहर: विशाल सोलिन खान
राजनांदगांव ग्रामीण: नमन पटेल






































