NEW DELHI NEWS. अगर आप सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस दौरान बेगूसराय क्षेत्र में गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए नॉन-इंटर लॉकिंग (NIL) कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से होगा।

ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
18105/18106 राउरकेला–जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस
09033/09034 उधना–मालदा टाउन–उधना स्पेशल
13507/13508 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस
13165 कोलकाता–सीतामढ़ी एक्सप्रेस
14003/14004 मालदा टाउन–नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस
13155/13156 कोलकाता–सीतामढ़ी–कोलकाता एक्सप्रेस
13157/13158 कोलकाता–मुजफ्फरपुर–कोलकाता एक्सप्रेस
18629/18630 रांची–गोरखपुर–रांची एक्सप्रेस
18419/18420 पुरी–जयनगर–पुरी एक्सप्रेस
02023/02024 हावड़ा–पटना वंदे भारत स्पेशल
15271/15272 हावड़ा–मुजफ्फरपुर–हावड़ा एक्सप्रेस
13419/13420 भागलपुर–मुजफ्फरपुर–भागलपुर एक्सप्रेस

कुल 67 ट्रेनें होंगी प्रभावित
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कुल 67 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 3 अक्टूबर को अकेले 36 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे यात्रा समय में भी बदलाव संभव है।

यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। निर्माण कार्य के दौरान आवश्यकता के अनुसार आखिरी समय में भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके या आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।






































