JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आईबीपीएस के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस भर्ती में देशभर के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फॉर्म आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। 1 जुलाई 2026 तक अभ्यर्थी के पास डिग्री का प्रमाण होना चाहिए। साथ ही जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से उम्मीदवार आवेदन करेगा, वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान भी आवश्यक है। अंतिम चयन से पहले इसका परीक्षण किया जाएगा।

उम्र सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
संस्था: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
पद: असिस्टेंट
कुल पद: 500
आवेदन शुरू: 18 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
योग्यता: स्नातक (ग्रेजुएशन)
चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स, मेन्स और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट
फेज-I परीक्षा: 27 अगस्त 2026
फेज-II परीक्षा: 30 अक्टूबर 2026

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट के Recruitment सेक्शन में जाएं। वहां दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करने के बाद आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।




































