GORAKHPUR NEWS : गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति ने उसके साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाए और जब उसने स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही तो पति ने स्पर्म टेस्ट कराने से इनकार कर दिया।

महिला ने गोरखनाथ थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि पति के इलाज के नाम पर ससुराल पक्ष के लोग उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये देने से मना करने पर उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने कहा कि 5 लाख रुपये लेकर आने के बाद ही उसे घर में जगह दी जाएगी।

2021 में हुई थी शादी
महिला के अनुसार, उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ निवासी युवक से हुई थी। उसने बताया कि शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा और उसकी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखा गया।


पुलिस ने शुरू की जांच
महिला ने शिकायत में पति समेत ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है। गोरखनाथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





































